फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले-विजयपुर का विकास इंदौर-भोपाल की तर्ज पर करेंगे, भाजपा प्रत्याशी रावत के पास विकास की चाबी

Sun, 10 Nov 2024 09:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

श्योपुर जिले के विजयपुर में कुशवाह समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विकास की चाबी बताया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयपुर में कुशवाह समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने श्योपुर जिले के विजयपुर में कुशवाह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विकास की चाबी बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाओं का उल्लेख किया और कहा कि भाजपा सरकार विजयपुर को इंदौर और भोपाल की तरह विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यादव ने कहा कि रामनिवास रावत छह बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। विजयपुर के विकास के लिए उन्हें विधायक बनाने का आशीर्वाद दें।
विज्ञापन


चंबल-पार्वती-कालीसिंध परियोजना से क्षेत्र को लाभ
मुख्यमंत्री यादव ने चंबल-पार्वती-कालीसिंध नदी परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने इस परियोजना के तहत श्योपुर और मुरैना जिलों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने का काम किया है। इस परियोजना से किसानों को खेती के साथ उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का मौका मिलेगा।

विकास की गारंटी भाजपा की 
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज की भाजपा से निकटता पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज पार्टी की शक्ति है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास समर्थक और विकास विरोधी ताकतों के बीच है। कांग्रेस ने विजयपुर के विकास में कोई रुचि नहीं दिखाई। अब विजयपुर को विकास एक्सप्रेस पर लाना है और कांग्रेस को सबक सिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें