फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम कल ओरछा-चंदेरी के लिए ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का करेंगे शुभारंभ, भोपाल से कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Sat, 18 Apr 2026 08:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को  भोपाल से चंदेरी और ओरछा के लिए हेली पर्यटन सेवा शुरू करेंगे। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत रविवार से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 19 अप्रैल को ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के तहत नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे स्टेट हैंगर से होगा, जहां सीएम हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित करेंगे। इस नई सेवा से भोपाल का सीधा हवाई संपर्क ऐतिहासिक नगर चंदेरी और भगवान राम की नगरी ओरछा से जुड़ जाएगा। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में आसानी से दर्शन कर सकेंगे, वहीं पर्यटक चंदेरी की समृद्ध विरासत और प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी का अनुभव ले सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बंगाल की प्रगति के लिए BJP जरूरी, कोलकाता में सीएम यादव बोले-जंगलराज से मुक्ति चाहती है जनता

सप्ताह में 5 दिन चलेगी सेवा
यह सेवा सप्ताह में पांच दिन बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। भोपाल से चंदेरी का किराया:  5,500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 रुपए है। इसके अलावा 14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। चंदेरी और ओरछा में 3,500 में ‘जॉय राइड’ का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी, जिसमें 6 सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के लिए गंतव्य स्थान पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आधी रात अस्पताल में हाई रिस्क केस की एंट्री: मचा हड़कंप, 40 मिनट में जुटी पूरी टीम, फिर खुला मॉकड्रिल का राज

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
पर्यटक इस सेवा की बुकिंग flyola और IRCTC के पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। बता दें कि इस सेवा की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को की गई थी। वर्तमान में यह इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर जैसे स्थानों के बीच संचालित हो रही है। अब तक 2,648 से अधिक पर्यटक इसका लाभ ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें