फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निजी स्कूलों की मनमानी पर सीएम ने लिया संज्ञान, खास दुकान से खरीदी का बनाया दबाव तो होगी कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 09:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

निजी स्कूलों की शिक्षण सामग्री, यूनिफॉर्म और किताबें निर्धारित दुकान पर ही मिल रही है। ऐसे में मजबूरी में अभिभावकों को मनमाने दाम और दुकानों पर लाइन लगा कर शिक्षण सामग्री खरीदना पड़ रहा है। इसको लेकर शिकायत सीएम तक पहुंची है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के स्कूलों में नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। इसके साथ ही निजी स्कूलों की निर्धारित दुकानों से खरीदी करने दबाव बनाने का मामले सामने आए है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेकर मुख्य सचिव को आदेश जारी करने निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी  जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। इसमें मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने को कहा गया है। इस अधिनियम के तहत स्कूल संचालक अभिभावकों पर निर्धारित दुकान से शिक्षण सामग्री, यूनिफॉर्म, किताबे खरीदने के दबाव बनाने के दोषी पाए जाते है तो उन पर दो लाख रुपए तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। 

बता दें अभी भी कई निजी स्कूलों की शिक्षण सामग्री, यूनिफॉर्म और किताबें निर्धारित दुकान पर ही मिल रही है। यहां से कुछ स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों पर पुस्तके, यूनिफॉर्म, टाई, जूते, कॉपी आदि केवल चयनित विक्रेताओं से खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर अब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र जारी किया है। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र में छात्र या अभिभावक को औपचारिक या अनौपचारिक किसी भी तरह से निर्धारित दुकान से सामग्री खरीदने दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम (फीस  तथा अन्य संबंधित विषयों का विनयमन) के तहत कार्यवाही करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें