फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले- बहनों का मान और सम्मान बढ़ता रहे यह मेरा मिशन

Wed, 30 Aug 2023 01:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक वचन और एक संकल्प मेरा भी है, मेरी बहनों मैं आपके आर्थिक, बेटियों के शैक्षणिक व बहनों के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए दिन-रात काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि बहनों का मान और सम्मान बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी प्रिय बहनों राखी का प्रणाम। रक्षाबंधन, राखी की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रक्षाबंधन का पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि और रिद्धि सिद्धि लाए और मेरी बहनों का घर आंगन खुशियों से भर जाए।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक वचन और एक संकल्प मेरा भी है, मेरी बहनों मैं आपके आर्थिक, बेटियों के शैक्षणिक व बहनों के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए दिन-रात काम करता रहूंगा। बहनों का सुरक्षा, मान और सम्मान लगातार बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है। मेरी प्यारी बहनों तुम्हारी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। आप सुख पूर्वक जीवन जिएं इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने बहनों से कहा मेरी बहनों 10 सितंबर की फिर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें