फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM शिवराज दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की देंगे जानकारी

Sun, 25 Dec 2022 12:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री को अगले माह जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी देंगे एवं प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल मुलाकात करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, गलोबल इंवेस्टर समिट अगले माह जनवरी में होने है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम प्रधानमंत्री प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदेश में प्रगति की जानकारी देंगे और उनका मार्गदर्शन लेंगे।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कर रहे हैं। आयोजन में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ही कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री को अगले माह जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी देंगे एवं प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे ।
 
सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी से अवगत कराएंगे। इसमें प्रदेश में चल रहे जनकल्याण के कार्यक्रमों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें