फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले- प्रशिक्षण हमें अपने गुणों को पहचानने का अवसर, खंडेलवाल बोले- इससे ही पार्टी बनी अजेय

Thu, 19 Feb 2026 09:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुद्धि से विवेक और विवेक से ज्ञान की ओर बढ़ने की प्रक्रिया हमें अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाता है, बल्कि यह हमें नये दृष्टिकोण और सोच के आयाम भी प्रदान करता है। यह हमें अपने गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। हमारी सफलता हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासन ने ही भाजपा को सबसे बड़ी और अजय पार्टी बनाया है। खण्डेलवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है और वह भी सेवा, समर्पण और समरसता के भाव के साथ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें एक देश एक विधान के मंत्र को सिखाता है। कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता भाव के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, मामला फिर हाईकोर्ट को भेजा गया

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा विधारधारा आधारित दल है। विचारों की मजबूती प्रशिक्षण से आती है, इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की कार्य योजना तैयार की है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तरासने की प्रक्रिया है। जो व्यक्ति व कार्यकर्ता सीखता है वह आगे बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है, उसका आगे बढ़ना भी रूक जाता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रख जताया महंगाई का विरोध,पुलिस से झड़प
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें