फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले- पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में समानता, स्वावलंबन और गरीबों के उत्थान का मार्ग दिखाया

Wed, 11 Feb 2026 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने समाज में समानता और गरीबों के उत्थान का रास्ता दिखाया। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर सीएम ने आजीवन सहयोग निधि का  शुभारंभ किया। 

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रदेशभर में भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल में तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में समानता, स्वावलंबन और गरीबों के उत्थान का मार्ग दिखाया। एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में बदलाव लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पं. दीनदयाल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: DPI में रिटायरमेंट के अगले दिन ही दोबारा पोस्टिंग? कांग्रेस ने खोला मोर्चा,विधानसभा में गूंजेगा मामला
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ की विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना के आधार स्तंभ थे। अंत्योदय का उनका सिद्धांत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकारें अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों और बूथ स्तर पर भी सेवा कार्य और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जहां जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्यों की देनदारियों में 5% से अधिक हिस्सा एमपी पर: विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार बोली- विकास कार्यों के लिए उधारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें