फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: MPIDC की समीक्षा बैठक में सीएम बोले-उद्योगपतियों को दूसरे उद्योग लगाने प्रोत्साहन योजना बनाएं

Tue, 02 Jan 2024 06:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक नीति एवं निवेष प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें सीएम ने अधिकारियों को सक्षम उद्योगपतियों को दूसरे उद्योग लगाने प्रोत्साहन योजना बनाने को कहा। उज्जैन में भी एमपीआईडीसी का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एमपीआईडीसी की समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक ली।  बैठक में सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बुंदेलखंड और बघेलखंड जैसे क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए स्थानीय सुविधा अनुसार कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय स्तर पर होने वाली उपज जैसे दूध, सोयाबीन हर्बल और लघु वनोपज आदि की उपलब्धता अनुसार स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी यूनिट लगवाने के लिए विभाग अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के साथ-साथ उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करें। उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभजनक बनाए। इसके लिए अलग-अलग विभागों के साथ समन्वय बनाए। सीएम ने कहा कि भविष्य की दृष्टि से नए रेलवे ट्रैक स्थापित कर ओर जल मार्ग के जरिए नए क्षेत्रों में उद्योग की स्थापना की योजना पर काम करें।  
विज्ञापन


नए उद्योग लगाने उद्योगपतियों को प्रेरित करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिले में आर्थिक रूप से सक्षम स्थानीय उद्योगपतियों को नए उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन देने की योजना बनाने पर काम करें। मशीन आधारित उद्योग के साथ रोजगार आधारित उद्योग स्थापित कराएं। प्रदेश के भविष्य की संभावनाओं और उद्योगों की आवश्यकता अनुसार विभाग नीतियां बनाएं। सीएम ने प्रदेश के अन्य संभागों में एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के लिए निर्देश जारी किये। उज्जैन में भी एमपीआईडीसी का नया कार्यालय खोला जाएगा। इससे उज्जैन, नीमच, रतलाम सहित अन्य जिलों में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें