फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निवेश प्रोत्साहन की बैठक में CM बोले- प्रदेश में सक्षम व्यक्तियों को निवेश करने प्रोत्साहित करें

Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की कंपनियों को अधिक रियायत प्रदान कर प्राइवेट इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा में खड़ा करें। यह रियायत सहकारी संस्थाओं को न सिर्फ मजबूत करेगी बल्कि कृषकों की आय में वृद्धि का साधन बनेगी।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में निवेश प्रोत्साहन के लिए मंत्रियों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सक्षम व्यक्तियों में निवेश के लिए विश्वास पैदा करें। उन्हें प्रदेश में ही निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रदेश के रॉ मटेरियल का उपयोग प्रदेश में ही उत्पाद बनाने के लिए होगा तो इससे स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे। आमदनी में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए रोड शो आयोजित करता है। इसी तरह निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के बाहर रोड शो आयोजित करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की कंपनियों को अधिक रियायत प्रदान कर प्राइवेट इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा में खड़ा करें। यह रियायत सहकारी संस्थाओं को न सिर्फ मजबूत करेगी बल्कि कृषकों की आय में वृद्धि का साधन बनेगी। इससे कृषकों को उनके उत्पादों के उचित दाम प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग संवर्धन नीति 2014 के अंतर्गत प्रावधानिक मुख्य सुविधाएं, निवेश प्रोत्साहन सहायता, अधोसंरचना विकास, हरित औद्योगिक सहायता सहित परिधान क्षेत्र की वृहद श्रेणी इकाइयों को विशिष्ट इकाई सहायता आदि प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निवेश प्रोत्साहन की विभिन्न योजनाओं पर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर प्रमुख सचिव खनिज अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें