सीएम के काफिले में शामिल हुई नई इलेक्ट्रिक कार
- फोटो : अमर उजाला
500 किमी रेंज समेत कई आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जा रहा है। इसे सरकारी व्यवस्था में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है। यह महिंद्रा की आधुनिक इलेक्ट्रिक कार है। इसमें सुरक्षा के आधुनिक फीचर्स के साथ ही 360 डिग्री कैमरा है।
ये भी पढ़ें-
MP Weather Today: नौतपा में गर्मी नहीं, आंधी-बारिश का रिकॉर्ड, 9 दिन मौसम रहा मेहरबान, 36 जिलों में फिर अलर्ट
सीएम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर गंभीर
सरकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि ईंधन की बचत, स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार देश के दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल सरकारी तंत्र में हरित तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती है।
कई बार पेश की सादगी की मिसाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। बता दें, पहले सीएम डॉ. यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया है।