फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम मोदी के 17 सितंबर के प्रदेश प्रवास की तैयारियों की सीएम ने समीक्षा की

Wed, 10 Sep 2025 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धार जिले में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात समत्व भवन में वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक कर पीएम मित्रा पार्क शिलान्यास समारोह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और पोषण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम के दौरे की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को धार जिले के भ्रमण के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बुधवार की रात एक बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर पीएम मित्र पार्क के शिलान्यास सहित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और पोषण अभियान के संबंध में निर्देश दिए। प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम मित्र पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों के संबंध में विभागवार जानकारी प्राप्त की। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क की सौगात मिल रही है। यह देश के सात पीएम मित्र पार्क में से प्रथम पार्क होगा। जहां शीघ्र कार्य प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पार्क में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को आमंत्रित किया है। धार जिले सहित मालवा-निमाड़ अंचल के कपास उत्पादक किसानों के जीवन में पीएम मित्र पार्क निर्णायक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि पीएम मित्र पार्क के माध्यम से एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पीएम मित्र पार्क  युवाओं, महिलाओं, किसानों और निर्धन वर्ग के कल्याण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की ठोस पहल है।  कार्यक्रम में धार जिले में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कियोस्क के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें