फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम मोहन यादव ने लिया आचार्य समय सागर महाराज का आशीर्वाद, विधानसभा आने का दिया निमंत्रण

Sun, 02 Aug 2026 10:40 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आचार्य 108 समय सागर महाराज के चातुर्मास समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में प्रवचन देने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जैन आचार्य समय सागर महाराज के चरण पखारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राजधानी भोपाल के विद्योदय तीर्थ में आयोजित परम पूज्य आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के चातुर्मास (वर्षायोग) के कलश स्थापना समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया और उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में प्रवचन देने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि आचार्य समय सागर महाराज का भोपाल में चातुर्मास पूरे प्रदेश के लिए सौभाग्य का अवसर है। उनके दर्शन और आशीर्वाद से ऐसा अनुभव होता है, मानो सभी पर्वों का आनंद एक साथ मिल गया हो। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन मनुष्य को देवमार्ग की ओर ले जाता है और जीवन को सार्थक बनाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य के लिए क्यों अहम? जीत और हार के अलग-अलग मायने

भारत प्रेम, करुणा और आत्मसंयम का संदेश दे रहा
डॉ. यादव ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, अहिंसा और "जियो और जीने दो" के संदेश से है। आज जब दुनिया संघर्ष और हिंसा की राह पर बढ़ रही है, तब भारत प्रेम, करुणा और आत्मसंयम का संदेश दे रहा है। उन्होंने सभी से जीव-जंतुओं और गौमाता के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी साधना है। अस्पताल, गौशालाएं, शिक्षा संस्थान और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर भी समाज की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का माध्यम भी है। जनप्रतिनिधियों को हमेशा सेवक भाव से काम करना चाहिए और हर निर्णय जनकल्याण को ध्यान में रखकर लेना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाघों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ रहा संघर्ष? MP में 6 माह में वन्यजीव ने ली 43 जान, टाइगर सबसे बड़ा 'किलर'

राज्य में यूसीसी विधेयक पारित किया 
उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित किया है। अब सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कर आचार्य समय सागर महाराज को आमंत्रित करेगी, ताकि सभी विधायक उनके प्रवचनों और मार्गदर्शन का लाभ ले सकें। इस अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ने अहिंसा, करुणा और मानवता का संदेश देते हुए कहा कि दया, परोपकार और दूसरों के कल्याण की भावना ही सच्चे धर्म का आधार है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें