फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री मोदी के "LiFE" विजन के अनुरूप है प्रदेश की बॉयो फ्यूल योजना-2025

Thu, 20 Feb 2025 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “बॉयो फ्यूल योजना-2025” की घोषणा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट" (LiFE) अभियान के सिद्धांतों के अनुरूप बताया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “बॉयो फ्यूल योजना-2025” को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट" (LiFE) अभियान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप बताया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की कृषि शक्ति का पूरी तरह से उपयोग कर हरित ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉयो फ्यूल योजना-2025 से मध्य प्रदेश में बॉयो फ्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, बॉयो ऊर्जा संयंत्र और आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

यह योजना प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति देगी। उन्होंने इस योजना को राज्य की आर्थिक समृद्धि और हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है और मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है। योजना से प्रदेश में कृषि और जैव अपशिष्ट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे पर्यावरण अनुकूल ईंधन का उत्पादन होगा और राज्य हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
विज्ञापन


बॉयो फ्यूल उत्पादन संयंत्रों के लिए सरकार ने भूमि आवंटन, निवेश प्रोत्साहन और कर रियायतें देने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक निवेश को आकर्षित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बॉयो फ्यूल योजना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। योजना के तहत बॉयो सीएनजी, बॉयो मास ब्रिकेट, पेलेट्स और बॉयोडीजल जैसे ईंधन उत्पादन के लिए फीडस्टॉक खेती, उत्पादन तकनीक, वितरण और उपयोग के विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश में न केवल हरित ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें