फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम मोहन यादव बोले- रामनवमी से भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी

Wed, 25 Mar 2026 10:50 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सेवा दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामनवमी से भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के मानस भवन में सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि रामनवमी के पावन अवसर से भोपाल से ओरछा तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा खास तौर पर श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें तीर्थ यात्रा में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: CM हाउस में बनेगा 45 करोड़ का 'हाई-टेक' ऑडिटोरियम, जन्मदिन पर सीएम ने किया भूमिपूजन
विज्ञापन


1100 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज 
सेवा दिवस कार्यक्रम के दौरान 1100 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज भी आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं को उपहार के रूप में स्कूल बैग, लंच बॉक्स, कंपास बॉक्स और पानी की बोतल वितरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला पहनाकर किया गया और उन्हें गदा भेंट की गई। साथ ही सेवा भारती संस्था को समाज सेवा के कार्यों के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था और यात्रा दोनों आसान हो सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एम्स में अंगदान-ट्रांसप्लांट पर मंथन: AI से बदलेगी इलाज की तस्वीर, आभार कार्ड से डोनर परिवारों को प्राथमिकता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें