फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर भड़के CM मोहन यादव, बोले-पांच पीढ़ियों ने रोके महिलाओं के अधिकार

Sun, 26 Apr 2026 02:00 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में कांग्रेस की कई पीढ़ियों ने बाधाएं खड़ी कीं।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव आम जनता से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अलग अंदाज में नजर आए। वे अचानक वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने युवाओं और नागरिकों से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MPPSC Prelims Exam 2026: एमपीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी; कई स्तर में सुरक्षा

महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और Priyanka Gandhi Vadra का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की कई पीढ़ियों ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाया। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वजह से महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूती से उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, भोपाल में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
विज्ञापन


जल संरक्षण अभियान की उपलब्धियां गिनाईं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे साल जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुएं, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी

किसानों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गेहूं के साथ-साथ चना और मसूर की भी खरीदी कर रही है, ताकि किसानों को बेहतर लाभ मिल सके। 

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा का विशेष सत्र कल: नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर होगी चर्चा, भाजपा-कांग्रेस दोनों की रणनीति तैयार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें