सीएम डॉ. यादव ने बिहार में जनसभा को संबोधित किया
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की मनेर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सभा और रोड शो से पहले हेलीपैड और पहुंच मार्ग को खोद दिया। सत्तापक्ष ने विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पटना जिले की मनेर, बांकीपुर और मधेपुरा विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि मनेर में उनकी सभा से पहले अचानक हेलीपैड और मुख्य सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे कार्यक्रम में देरी हुई। हालांकि, सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों के बाद मुख्यमंत्री ने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर सभा की और जनता को संबोधित किया।