फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बलराम जयंती पर मंडला से किसान कल्याण योजना की 17,500 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

Wed, 13 Aug 2025 09:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती के अवसर पर प्रदेश के 83 लाख किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएंगे। इस दिन वे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।  कार्यक्रम में कृषि तथा संबंधित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान को प्रतिपादित करने संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें