फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से ही प्रदेश बना अग्रणी राज्य

Sun, 18 May 2025 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान किया गया है और 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को पूरा किया गया। साथ ही, स्थानांतरण नीति का क्रियान्वयन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को पारिवारिक सुविधा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्मयोगी हैं, जिनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से ही मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे जनता और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को रवींद्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी मांग को स्वीकृति दी और अन्य कई कर्मचारी हितैषी निर्णयों की जानकारी दी। समारोह में उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान किया गया है और 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को पूरा किया गया। साथ ही, स्थानांतरण नीति का क्रियान्वयन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को पारिवारिक सुविधा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि न्यू मार्केट में बने 3000 शासकीय आवास कर्मचारियों को आवंटित किए गए हैं, जिससे उनका जीवन और अधिक सुविधाजनक बन सके। प्रदेश में लोक परिवहन के लिए बस सेवा भी आरंभ होने जा रही है
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है और दुग्ध उत्पादन को 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और कर्मचारी मिलकर प्रदेशवासियों के जीवन की बेहतरी के लिए एक टीम की तरह कार्य करते रहेंगे। समारोह में विधायक भगवानदास सबनानी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव और महामंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें