मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और नक्सलवाद के कथित गठजोड़ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को कमजोर करने का प्रयास करती रही। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ लागू जीरो-टॉलरेंस नीति के कारण स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो अब घटकर केवल 11 रह गई है।