फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम बोले- दक्षिण भारत के संस्थान MP में लगाएं औद्योगिक इकाइयां, कल उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

Wed, 24 Jul 2024 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुपुर पहुंचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के औद्योगिक संस्थान मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएं, साथ ही मध्य प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को सशक्त करें, इस दृष्टि से निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करने को लेकर इस इंडस्ट्रियल बेल्ट का दौरा किया। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रित करने के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यहां जो यूनिट संचालित हैं उसको देखकर मन में संतोष का भाव आया है और यह कार्य उन क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है, जहां हमारे युवाओं विशेषकर बहनों को इस तरह के रोजगार की आवश्यकता है। टेक्सटाइल उद्योग रोजगारपरक है। भारत जैसे विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल वाले देश में ऐसे उद्योग अनेक प्रांतों के लोगों को रोजगार देते हैं। कई राज्यों से यहां आकर लोग रोजगार पा रहे हैं और देश को समृद्ध बनाने के लिए अपना पसीना भी बहा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु की यह औद्योगिक इकाई एक तरह से श्रम मंदिर है, जहां अपने पसीनों से श्रमिकों की अपनी आजीविका भी चलती है और वे देश की खुशबू दुनिया तक पहुंचाते हैं। यह श्रमिक बंधु बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेस्ट कॉर्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है, प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए जाएंगे। तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ रात्रि भोज बैठक में भी हिस्सा लिया। 

सीएम इंटरेक्टिव सत्र में देंगे निवेश प्रोत्साहन नीति की जानकारी 
मुख्यमंत्री गुरुवार को कोयंबटूर में इन्वेस्ट एम पी इंटरैक्टिव सत्र में उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन, नवाचार और सतत विकास की गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के "एक जिला एक उत्पाद" से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें