फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- लोहड़ी, धरती मां की उदारता और किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्यौहार

Sun, 12 Jan 2025 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है। हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्योहार आनंद और उत्साह भर देता है।
विज्ञापन
सीएम भोपाल में लोहड़ी पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के रविंद्र भवन में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है। हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्योहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को लोहड़ी की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्योहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्योहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, नेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लोहड़ी की परंपरारागत रस्म में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अतिथि गायक कलाकार जोगेंद्र मेहंदी सहित अन्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें