फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Thu, 13 Mar 2025 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार की रात मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है। भक्त प्रहलाद का नारायण प्रेम इसमें स्पष्ट झलकता है। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद को स्वयं नारायण ने जीवनदान दिया। मध्यप्रदेश में होली से रंगपंचमी तक अलग-अलग अंचल में उत्सव के अनेक स्वरूप दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी सनातन संस्कृति के एक-एक त्यौहार को सभी आनंदित होकर मना रहे है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें