फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-भारत सदैव रहेगा ऋणी

Sun, 06 Jul 2025 04:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में रविवार को जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें राष्ट्र सेवा और एकता के प्रतीक बताते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को समय की आवश्यकता बताया और युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रविवार को जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरेरा कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदानों को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रवादी, सिद्धांतों के प्रति अडिग और भारतीय एकता के सच्चे सूत्रधार के रूप में याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका नारा आज भी राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है।
विज्ञापन


देश का विभाजन कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल थीं
कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश सेवा, आत्मबलिदान और विचारशील राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय जनमानस की आवाज को मुखरता से उठाया और जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्र के लिए नई राजनीतिक दिशा तय की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का विभाजन और कश्मीर की त्रासदी कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलें थीं। उन्होंने मुखर्जी के ‘एक राष्ट्र, एक संविधान’ के विचार को सशक्त रूप से दोहराया और "श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें" के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भरता और एकता की ओर अग्रसर है, ऐसे समय में डॉ. मुखर्जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लें और देश के समग्र विकास में सहभागी बनें।

यह नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद 
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी और नागरिकगण मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधारोपण कर पर्यावरण-संवेदना का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें