फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM डॉ. मोहन यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर हुई चर्चा

Sat, 27 Jul 2024 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। बैठक में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने राज्यों के योगदान को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
नीति आयोग की बैठक के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मध्य प्रदेश से मुख्य सचिव वीरा राणा समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल, पदेन एवं आमंत्रित सदस्य केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। शासी परिषद की इस वर्ष की बैठक की थीम विकसित भारत@2047 थी, जिसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका और योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच टीम इंडिया के रूप में सहयोगात्मक द्दष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाने की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें