फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम ने नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे विभाग, राजेंद्र पीएचई, जनसंपर्क, बिसेन को नर्मदा घाटी विकास

Wed, 30 Aug 2023 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों नव नियुक्त मंत्रियों को विभाग का प्रभार सौंपा। 
विज्ञापन
राजेंद्र शुक्ल, गौरी शंकर बिसेन, राहुल लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव नियुक्त मंत्रियों को विभाग बांट दिए है। शपथ लेने के बाद से मंत्री बिना विभाग के थे। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से करीब डेढ़ महीने पहले सरकार ने तीन विधायकों को मंत्रियों बनाया है। मुख्यमंत्री ने दो कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन को नर्मदा घाटी विकास, पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जनसंपर्क और राज्य मंत्री राहुल लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) एवं वन विभाग का प्रभार सौंपा है। 
विज्ञापन


बता दें शिवराज कैबिनेट का 26 अगस्त को तमाम अटकलों के बाद विस्तार किया गया था। इसके बाद से तीनों ही मंत्री को विभाग नहीं दिए गए थे। राजेंद्र शुक्ला रीवा से विधायक है। वह ब्राह्मण चेहरा है। गौरीशंकर बिसेन सात बार के विधायक और एक बार सांसद रहे है। वह ओबीसी वर्ग से आते है। बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन ओबीसी वर्ग से आते है। वहीं, राहुल लोधी खरगापुर विधानसभा सीट से पहली बार के विधायक है। पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे है। राहुल युवा चेहरे के साथ ओबीसी वर्ग से आते है। सरकार ने जातिगत और सामाजिक समीकरणो का सामांजस्य बैठाते हुए तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें