फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में भाजपा का क्लीन स्वीप, ऐतिहासिक जीत पर शिवराज सीएम से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

Wed, 05 Jun 2024 11:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


लोकसभा की 29 सीटें जीतकर प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम शिवराज ने की सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतकर प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। इस ऐतिहासक जीत के बाद सुबह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप के साथ ही वोट शेयर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस जीत का श्रेय भाजपा के  प्रदेश में बूथ प्रबंधन के साथ ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम दिया गया है। भाजपा का प्रदेश में वोट शेयर 58 प्रतिशत से बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया है। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर पिछली बार के मुकाबले 34.50 प्रतिशत से घटकर 32.44 प्रतिशत रह गया है। 

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2014 में भाजपा ने 29 में से 27 और 2019 में 28 सीट जीती थी। पिछली बार छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही थी। 26 साल बाद भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया। छिंदवाड़ा को भाजपा ने रणनीतिक रूप से जीता है। इस सीट पर केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ने लगातार सभाएं और बैठकें की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें