फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब सीएम खुद सुनेंगे जनता की शिकायतें, 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में 'जन विश्वास अभियान' में होंगे शामिल

Fri, 31 Jul 2026 04:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू हो रहे ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ का पहला जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज और चिन्हित शिकायतों के आवेदकों से सीधे संवाद कर उनके मामलों के निराकरण की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत 7 अगस्त से छिंदवाड़ा जिले से होगी। अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार जिला स्तरीय ‘समाधान कार्यक्रम’ में शामिल होंगे और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज चयनित शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से आमने-सामने बातचीत कर उनके मामलों की जानकारी लेंगे। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने  इस संबंध में छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया में मतदान कम होने से सीएम, नरोत्तम और जीतू की साख दांव पर, नतीजे देंगे कई सियासी संदेश

निर्देशों के अनुसार, जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित 20 से 25 शिकायतों का चयन किया जाएगा। इन शिकायतों का परीक्षण और निराकरण 5 अगस्त तक सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित शिकायतों का चयन किया जाएगा, जिनके शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत रूप से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। शिकायतकर्ताओं के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, ताकि मुख्यमंत्री के सामने ही मामलों की स्थिति स्पष्ट की जा सके। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जिला समीक्षा बैठक, उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया उपचुनाव में टूटा बढ़ते मतदान का सिलसिला, 2023 के मुकाबले 8.76% कम वोटिंग

कैबिनेट में लिया गया था फैसला
बता दें कि हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी यानी पूरी सरकार जिलों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे और आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के बीच ले जाकर शिकायतों के त्वरित निराकरण और सुशासन को मजबूत करना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें