फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का दिवाली गिफ्ट, डीए में वृद्धि के साथ मिलेगा 10 माह का एरियर

Mon, 28 Oct 2024 12:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दीपावली और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि के रूप में उपहार दिया है। जनवरी 2024 से सभी शासकीय सेवकों को 50% की दर से डीए मिलेगा, जिसमें 10 माह का एरियर भी शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए इस अवसर पर अपने संदेश में प्रदेश के कर्मचारियों की मेहनत और उनके योगदान की सराहना की। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दीपावली और स्थापना दिवस से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी का फैसला किया है, और यह जनवरी 2024 से 50% की दर से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, 10 माह के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2024 में वित्त विभाग ने डीए में 46% की दर पर वृद्धि स्वीकृत की गई थी, जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है, जो नए साल की शुरुआत से सभी शासकीय सेवकों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसे 1 जनवरी 2024 से लागू करेंगे ताकि कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर एक विशेष उपहार मिल सके। बता दें महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान सरकार इस वित्तीय वर्ष में चार समान किस्तों में करेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ भत्ता नहीं है, बल्कि प्रदेश के प्रति सेवा का भाव रखने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति सरकार की एक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके समर्पण और सकारात्मक सोच से पूरे देश में एक विशेष पहचान बनी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली के दौरान न केवल अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की भी सुरक्षा और खुशहाली का ध्यान रखें। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, इस पर्व पर सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे पर भी खुशी आनी चाहिए। 

प्रदेश में प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की संख्या लगभग 7640 है। महंगाई भत्ता बढ़ने से इन अधिकारियों के वेतन में 4924 से 5640 रुपए की वृद्धि होगी, वहीं 10 महीने का एरियर 49240 से 56400 रुपए तक बनेगा। द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की संख्या 36605 है। इन अधिकारियों के वेतन में 2244 से 3196 रुपए तक की वृद्धि होगी और एरियर 22440 से 31960 रुपए तक बनेगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या प्रदेश में 483039 है। इनके वेतन में 780 से 1308 रुपए तक की वृद्धि होगी, जबकि एरियर 7800 से 13080 रुपए तक का बनेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या लगभग 60141 है। इनके वेतन में 620 से 720 रुपए की वृद्धि होगी और एरियर 6200 से 7200 रुपए तक बनेगा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भोपाल तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि  सरकार ने जनवरी 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। जिस प्रकार केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी है। उसी प्रकार से प्रदेश सरकार भी लागू हमारी कुल मांग सात प्रतिशत की थी। सरकार ने चार प्रतिशत का जिसके आदेश भी राज्य सरकार को जल्द करना चाहिए। जिस प्रकार से केंद्र सरकार एवं अन्य राज्यों ने किया है।
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें