सीएम डॉ. मोहन यादव बसों को हरी झंडी दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाते हुए 10 नई आरामदायक वीविंग कैंटर बसें उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक बस में 19 पर्यटकों के बैठने की क्षमता है। ये बसें सामान्य सफारी वाहनों की तुलना में ज्यादा लंबी और ऊंची हैं, जिससे वन्यजीवों को देखने में बेहतर दृश्य मिलता है। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बसें खास तौर पर अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जा रही हैं। इन बसों में सफर करते समय पर्यटक आसानी से जंगल के प्राकृतिक दृश्य, वन्यजीवों की गतिविधियों और सफारी का पूरा आनंद ले सकेंगे। अधिक स्पेस और आरामदायक सीटिंग इन्हें खास बनाता है।