फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शीत लहर के चलते स्कूलों का समय बदला, 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से लगेंगे, परीक्षाएं तय समय पर

Mon, 08 Jan 2024 09:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शीत लहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। इसमें सुबह जल्दी संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे से संचालित करने के आदेश दिए गए है। इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शीतलहर से अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समय परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए।  इसमें सरकारी और निजी सुबह जल्दी संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए समय सुबह 10 बजे से ही तय करने को कहा गया है। वहीं, सुबह 10.30 बजे से संचालित होने वाले स्कूलों का समय यथावत रहेगा। यह दिशा निर्देश 20 जनवरी तक के लिए जारी किए गए है। आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें