फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से नाराज बिल्डर्स और BJP नेता पहुंचे मंत्री के पास, कार्रवाई रोकने की मांग

Thu, 03 Jul 2025 09:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई को लेकर बिल्डर्स और भाजपा नेताओं में नाराजगी है। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से भेंट कर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन
टीकमगढ़ की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से बिल्डर्स ने की मुलााकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई से नाराज बिल्डर्स और भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को टीकमगढ़ की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ में हजारों लोग पिछले कई वर्षों से प्लॉट खरीदकर मकान बनाकर रह रहे हैं। अब उन्हें नामांतरण और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिल्डर्स ने रखी सिंगल विंडो सिस्टम की मांग
बैठक में बिल्डर्स ने सुझाव दिया कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए जिले में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए, जिससे सभी जरूरी दस्तावेज एक ही स्थान पर जमा किए जा सकें और प्रक्रिया सरल हो।

मंत्री बोली कलेक्टर से करेंगी बात
मंत्री कृष्णा गौर ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए कहा कि वे कलेक्टर से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों से कॉलोनियों में रह रहे हैं, उन पर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। आम नागरिकों ने नियमानुसार प्लॉट खरीदकर मकान बनाए हैं, ऐसे में उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मंत्री ने बिल्डर्स से अपील की कि वे भविष्य में किसी भी अवैध कॉलोनी का निर्माण न करें। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी कहा कि अब तक बनी कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया तेज की जाए और जनता को आवश्यक सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें