फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संगठन को एक्टिव मोड में लाने भोपाल पहुंचे BL संतोष, बजट और योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाने का मंत्र

Wed, 04 Feb 2026 06:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अचानक भोपाल पहुंचे और संगठनात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के बजट और योजनाओं का प्रचार गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कांग्रेस के भ्रम का जवाब देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में हालिया बदलावों के बीच राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का भोपाल दौरा खास माना जा रहा है। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बदले सियासी समीकरणों के बीच संतोष का अचानक भोपाल पहुंचना संगठनात्मक मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह रही कि इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली प्रवास पर रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे
भोपाल पहुंचते ही बीएल संतोष की अगवानी प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने की। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि कुछ नेता वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-भोपाल एम्स में अब रोबोट करेंगे कैंसर की सर्जरी, एक-दो महीने में शुरू होगी सुविधा
विज्ञापन



योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं
 बीएल संतोष ने सबसे पहले बजट थीम पर तैयार की गई रंगोली का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। इसके बाद बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि केंद्र सरकार के बजट और जी रामजी से जुड़ी योजनाओं को सिर्फ शहरों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मंडल, विधानसभा और गांव स्तर तक पहुंचाया जाए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक जवाब दिया जाए और योजनाओं की वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। संतोष ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला,पटवारी बोले-कर्ज में शिवराज सरकार को भी छोड़ा पीछे, मंत्री दें इस्तीफा

हितानंद शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
प्रदेश कार्यालय जाने से पहले बीएल संतोष ने पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वे अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उनकी इस पहल को संगठन के भीतर सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।बीएल संतोष का यह दौरा संगठन को दिशा देने, बजट और योजनाओं के प्रचार को तेज करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें