फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

Fri, 10 Jul 2026 06:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया।
 
विज्ञापन
दतिया में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है, कांग्रेस प्रत्याशी का नाम आना बाकि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी खत्म हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं। 
विज्ञापन




भाजपा ने नए चेहरे पर लगाया दांव 
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अनुभवी नेता और संगठन से जुड़े आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। तिवारी शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान ग्वालियर क्षेत्र के संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी नेताओं में माना जाता है। मूल रूप से वे दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से संघ व संगठन में सक्रिय रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने एक ब्राह्मण चेहरे की जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है। इससे पार्टी ने जातीय समीकरण में बड़ा बदलाव नहीं किया, लेकिन नेतृत्व के स्तर पर नया विकल्प जरूर सामने रखा है।
विज्ञापन


नए उम्मीदवार के सामने नेटवर्क बनाना होगी चुनौती 
वरिष्ठ पत्रकार देवश्री माली का कहना है कि भाजपा ने नया चेहरा उतारकर स्थानीय स्तर पर एक नया संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती चुनावी रणनीति और संगठनात्मक नेटवर्क को कम समय में सक्रिय करना होगी। उनके अनुसार, दतिया में भाजपा लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मजबूत जनाधार और उनके समानांतर संगठनात्मक नेटवर्क के सहारे चुनाव लड़ती रही है। नरोत्तम की व्यक्तिगत पकड़ बूथ स्तर तक मानी जाती थी। ऐसे में नए उम्मीदवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस नेटवर्क को कम समय में प्रभावी ढंग से सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना होगी।
यदि भाजपा संगठन और संघ का मजबूत सहयोग नए उम्मीदवार को मिला, तो चुनावी मुकाबले में पार्टी को बढ़त मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें- MP News: 1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म? 12 जुलाई को आ सकती है लाड़ली बहना की 38वीं किस्त

दतिया सीट पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। पार्टी में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नामों की भी चर्चा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ फिर बड़ा अभियान, 15 जुलाई से एमपी पुलिस का 15 दिन का एक्शन प्लान
  
बता दें दतिया में उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है।  6 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 13 जुलाई तक पर्चे भरे जाएंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन की जांच और 16 जुलाई को नामवापसी होगी। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना प्रस्तावित हैं। 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से दतिया विधानसभा उपचुनाव के पार्टी प्रत्याशी  आशुतोष तिवारी ने भोपाल में सौजन्य मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें