फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा MLA संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, एसटी आयोग ने पांच जिलों से मांगी जांच रिपोर्ट

Tue, 16 Sep 2025 09:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़े बैगा जनजाति की जमीन के मामले में पांच जिलों के कलेक्टरों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कलेक्टरों से 30 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने कर्मचारियों के नाम पर बैगा जनजाति की जमीन बेनामी तौर पर खरीदी है।
विज्ञापन
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनुसूचित जनजाति आयोग ने पांच जिलों में बैगा जनजाति की भूमि पर कब्जा करने से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। आयोग ने पांच जिलों कटनी, जबलपुर, उमरिया, डिंडौरी और सिवनी के कलेक्टरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

यह नोटिस कटनी निवासी दिव्यांशु मिश्रा की शिकायत पर जारी किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक संजय पाठक ने अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले कर्मचारियों के नाम पर कथित रूप से बैगा जनजाति के लोगों के साथ धोखाधड़ी कर अरबों रुपये की बेनामी जमीन खरीदी है।

ये भी पढ़ें-  MP News: MP में 18 IAS के ट्रांसफर, विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में सचिव, वंदना वैद्य वित्त निगम में एमडी बनीं
विज्ञापन


आयोग ने सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि वे 30 दिनों के भीतर इस शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करें। साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला तो वह संविधान के तहत प्राप्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी करेंगे ‘आदि सेवा पर्व’ की शुरुआत, ट्राईबल विजन-2030 से बदलेगा गांवों का भविष्य”

बता दें इससे पहले अवैध खनन से जुड़े चर्चित मामले में सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि उनके नजदीकी रिश्तेदार ने सीधे हाईकोर्ट जज को फोन किया था। इस घटना के सामने आने के बाद पाठक का पक्ष रखने वाले कई वकीलों ने मुकदमा छोड़ दिया। मामला कटनी की कंपनियों से जुड़ा है, जिन पर 443 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले ने जज ने पहले ही अपने आप को सुनवाई से अलग कर लिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें