फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का नए मंत्रियों पर तंज, संक्षिप्त कार्यकाल लिख दी बधाई

Sun, 27 Aug 2023 10:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवराज कैबिनेट का शनिवार को विस्तार हो गया। राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्री की शपथ ली। इस पर अब पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने तंज कसते हुए बधाई दी। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय विश्वनोई ने ट्वीटर पर रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, बालाघाट से विधायक और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी का नाम लिख कर संक्षिप्त कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। सत्ता पर काबिज भाजपा ने विंध्य से ब्राह्मण, महाकौशल और बुंदेलखंड से ओबीसी वर्ग के दोनों चेहरे को मौका दिया गया है। इसे पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई 
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई थी। इसका कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री पद देना था। इसके चलते कई विधायकों की ख्वाहिशें अधूरी रह गई थी। इससे अजय विश्वनोई, रामपाल सिंह, महेंद्र हार्डिया, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरीशंकर खटीक, प्रदीप लारिया और संजय पाठक का नाम शामिल है। 

सीएम बोले एक विस्तार और करुंगा 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि इसके बाद भी हमारी सरकार आने वाली है। इसलिए हम हमें से विस्तार कर रहे है। इसके बाद में फिरदेखेंगे। इसके बाद भी जरूरत पढ़ी तो एक विस्तार और करुंगा। शनिवार को शिवराज कैबिनेट का तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ। इसके बाद अब प्रदेश में 35 मंत्रियों में एक पद खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें