भोपाल में लगाए गए एक बड़े राजनीतिक पोस्टर ने राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। पोस्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को केंद्र में रखते हुए उनके हालिया बयानों पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "जब फैसला मन का न हो, तो अदालत भी कटघरे में?" इसके साथ ही सवाल उठाया गया है कि "EVM गलत, चुनाव आयोग गलत, सरकार गलत... और अब सुप्रीम कोर्ट भी?" पोस्टर में दिग्विजय सिंह की तस्वीर के साथ उन्हें "वरिष्ठ बयानवीर" बताया गया है। वहीं एक कूड़ेदान में "लोकतंत्र की अवहेलना", "संविधान का अपमान" और "संस्थाओं पर अविश्वास" जैसे शब्द दर्शाए गए हैं। पोस्टर के नीचे भाजपा का चुनाव चिन्ह भी दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने बाद में पोस्टर को फाड़ दिया।