फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह और नकुलनाथ के खिलाफ भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Mon, 01 Apr 2024 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



लोकसभा चुनाव को लेकर देश और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसको लेकर राजनीतिक दल अब एक दूसरे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग कर रहे हैं। भाजपा ने सोमवार को राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा से सांसद और प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ शिकायत की। 
विज्ञापन
भाजपा ने दिग्विजय सिंह और नकुलनाथ की आयोग से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गई शिकायत में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह जानबूझकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं तथा चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अतः चुनाव आयोग दिग्विजय सिंह पर 4 जून 2024 तक किसी भी तरीके के मीडिया में भाषण देने व सभा करने पर रोक लगाने के आदेश जारी करे।  
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से पूर्व विधायक कमलेश शाह को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ द्वारा एक चुनावी सभा में बिकाऊ व गद्दार कहने पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा कि अमरवाड़ा से पूर्व विधायक कमलेश शाह अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यह बात नकुलनाथ पूर्व से जानते हैं। नकुलनाथ द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक सम्मानित पूर्व विधायक को गद्दार व बिकाऊ कहना समस्त अनुसूचित जनजाति का अपमान है। अतः चुनाव आयोग छिंदवाड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में व्याप्त असंतोष से कानून-व्यवस्था की स्थिति न बन सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें