फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव चलो अभियान में बड़े नेता गांव में रात बिताएंगे

Thu, 25 Jan 2024 05:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भाजपा ग्रामीण वोटरों को साधने के लिए गांव चलो अभियान शुरू करने जा रहे है। इसमें पार्टी के बड़े नेता गांव में रात बताएंगे। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनावों तैयारी में जुटी गई है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में गांव चलो अभियान को लेकर बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश शर्मा, हितानंद शर्मा और प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे। प्रदेश में 4 फरवरी से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगी। इसके तहत भाजपा गांव गांव जाकर संपर्क करेंगी। इस बीच 9, 10 और 11 फरवरी को पार्टी के बड़े नेता गांव गांव में जाएंगे और 24 घंटे बिताएंगे। इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत 10 प्रतिशत वोट शेयर को बढ़ाने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। पार्टी के बड़े नेता ग्रामीण क्षेत्र में रहेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की कोशिश करेगी। वहीं, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर सामान्य कार्यकर्ता सभी 24 घंटे गांव में रहेंगे। एक रात गांव में बिताएंगे।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें