फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सौरभ शर्मा के मामले में बड़ा खुलासा, काली कमाई के खजाने की सूचना लोकायुक्त को करीबियों ने ही दी थी

Sun, 29 Dec 2024 07:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि उसकी काली कमाई के खजाने की जानकारी उसके करीबियों ने ही लोकायुक्त को दी थी। 
विज्ञापन
आरोपी सौरभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में देश के सबसे बड़े सोने की जब्ती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा की काली कमाई को लेकर चार एजेंसियां जांच कर रही है। इस बीच, सामने आया है कि उसकी काली कमाई के खजाने की जानकारी लोकायुक्त को उसके करीबियों ने ही दी थी। जानकारी के अनुसार सौरभ का उसके करीबियों से कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सौरभ कारोबार में उसके करीबियों की अनदेखी  करने लगा था। इससे उसके साथ काम करने वालों के नफरत पैदा हो गई। फिर उन्होंने बदला लेने के लिए सौरभ की शिकायत लोकायुक्त से कर दी। यहीं नहीं उन्होंने ही ईडी को भी मेंडोरी गांव में इनोवा कार 52 किलो सोना और करीब 11 करोड़ रुपए रखे होने की सूचना दी। 
विज्ञापन


बता दें, लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ के भोपाल स्थित घर और कार्यालय पर छापेमारी कर 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। सौरभ के ठिकानों से लोकायुक्त ने करीब 2.85 करोड़ रुपये नगद, 234 किलो चांदी, 50 लाख कीमत के सोने के ज्वेलरी समेत कीमती सामान जब्त किया था। इसी बीच, मेंडोरी गांव से आयकर विभाग ने इनाेवा कार में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नगद जब्त किए थे। यह भी सौरभ का होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें