फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के विवादित डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी को हटाया, नरेंद्र कुमार अहिरवार को मिली जिम्मेदारी

Tue, 16 Jul 2024 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल के विवादों में रहे जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को शासन ने हटा दिया है। मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने उनको हटाने के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त ने भोपाल जिले के विवादित शिक्षा  अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को हटा दिया। सोमवार को उनको लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ करने के आदेश जारी किए। उनकी जगह पर सहायक संचालक नरेंद्र कुमार अहिरवार को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें अंजनी कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके थे। उनके खिलाफ कार्यालय में नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायत थी। साथ ही भोपाल जिला पंचायत के सदस्य भी डीईओ को हटाने के खिलाफ लामबंद हो चुके थे। त्रिपाठी का पूरा कार्याकाल ही विवादों से घिरा रहा। जानकारी के अनुसार अब उनके कार्यकाल में मिली शिकायतों की जांच होगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें