फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल और राजस्थान में HUT आतंकियों के ठिकानों पर NIA की रेड, झालावाड़ में खंगाला कपड़ा व्यापारी का घर

Sat, 14 Jun 2025 12:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छापे के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जब्त किया गया है। व्यापारी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय था। छापेमारी भोपाल और दिल्ली में पहले से चल रही जांच से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि एनआईए ने फिलहाल केवल छापे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
NIA की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बांग्लादेश से जुड़े हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध आतंकियों के भोपाल और राजस्थान के झालावाड़ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी शनिवार को शुरू हुई और दिनभर चलती रही। भोपाल में कई स्थानों के साथ झालावाड़ में एक कपड़ा व्यापारी के घर और दुकान में छापेमारी की गई है। 

विज्ञापन


पिछले साल मई में NIA ने एमपी एटीएस के साथ मिलकर कई स्थानों पर छापेमारी कर दस लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) को भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। पिछले साल मई में भोपाल के शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, लालघाटी और पिपलानी से दस लोगों को, छिंदवाड़ा से एक और हैदराबाद से पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी जिम ट्रेनर, कंप्यूटर टेक्नीशियन, दर्जी और ऑटो ड्राइवर जैसे काम करके लोगों के बीच रह रहे थे। एक सदस्य कोहेफिजा में कोचिंग सेंटर भी चला रहा था। इनसे देशविरोधी दस्तावेज, तकनीकी उपकरण, कट्टरवादी साहित्य और अन्य सामान जब्त किया गया था। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया था। 

इस बार भी भोपाल में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। भोपाल के साथ दिल्ली एनआईए की टीम भी कार्रवाई में जुड़ी है। दिल्ली एनआईए ने कुछ दिन पहले ही एचयूटी के एक संदिग्ध आतंकी को पकड़कर पूछताछ की है। इसके बाद यह छापेमारी की गई है। HUT को देश में स्लीपर सेल के रूप में खड़ा करने के लिए संदिग्ध आतंकियों ने भोपाल को सेफ स्थान मानकर ठिकाना बनाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में 27 मैरिज गार्डन को नोटिस, लेजर लाइट से विमान लैंडिंग में बाधा

बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में सक्रिय रहा HUT
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता पलट और उन्हें प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ करने में बांग्लादेश के विश्वविद्यालयों के छात्र आंदोलन का बहुत बड़ा रोल है। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के पीछे एचयूटी भी जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी आंदोलन और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के साथ काम कर रहा था। यह संगठन मूल रूप से बांग्लादेश का है। भारत में इसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है, लेकिन जांच एजेंसियों को शक है कि भोपाल में पकड़े गए लोग इस संगठन को भोपाल और इसके आसपास से ही देशभर में संचालित कर रहे थे।

झालावाड़ में कपड़ा कारोबारी के यहां दबिश
NIA के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में काजी चौक जामा मस्जिद के पास स्थित एक प्रतिष्ठित व्यापारी के मकान और दुकान पर छापा मारा है। सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को भी शामिल किया गया है। छापे की कार्रवाई पूरी होने में समय लगने की संभावना है।

छापे वाली गली में आना-जाना किया बंद
NIA झालावाड़ के जिस गली में छापेमारी कर रही है, उस गली को स्थानीय पुलिस ने दोनों तरफ से सामान्य आवाजाही के बंद कर दिया है। गली के दोनों छोर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस व्यापारी के यहां छापेमारी चल रही है, वह सामाजिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहते थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। भोपाल और दिल्ली में पहले से जिन मामलों की जां चल रही है, उसी में से किसी एक मामले में उक्त कपड़ा व्यापारी की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। हालांकि एनआईए सूत्रों ने सिर्फ छापेमारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मोहसिन की निशानदेही पर भोपाल के तीन ठिकानों पर छापेमारी
बीते 29 मई को दिल्ली एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल में रहने वले मोहसिन खान को गिरफ्तार किया था। मोहसिन पूर्व में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के बाद भोपाल में संगठन को खड़ा करने और गतिविधियां संचालित करने का काम कर रहा था। वह एक बैठक में शामिल होने की कहीं गया था, जहां से लौटते समय उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने मई 2023 में दर्ज प्रकरण के मामले में ही उसे अरेस्ट किया और रिमांड पर लिया था। मोहसिन की दस जून को रिमांड अवधि समाप्त हो चुकी है। मोहसिन भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहता था। मोहसिन से मिली जानकारी के आधार पर ही एनआईए ने शनिवार सुबह छह बजे ऐशबाग के इंद्रा नगर कॉलोनी बी-सेक्टर और बागउमराव दूल्हा में अकरम के घर पर छापेमारी की है। एनआईए ने भोपाल में तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। यहां से डिजिटल डिवाइसें और अन्य सामग्री जब्त की गई है। डिजिटल डिवाइस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें