भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन सख्त है। गुरुवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिशनखेड़ी तहसील हुजूर में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में जेसीबी की मदद से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर की जा रही अवैध कॉलोनी निर्माण को हटाया गया।