फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 लॉन्च, क्रिएटिव इकोनॉमी के लिए बड़ा कदम

Fri, 31 Jan 2025 11:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश पहले से ही आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है और अब यह नीति इन क्षेत्रों को एकीकृत कर एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और एक्सआर तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र वातावरण तैयार करेगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 को लॉन्च किया है। इस नीति के माध्यम से राज्य ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। नीति का उद्देश्य 2,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना, 20,000 से अधिक नौकरियां सृजित करना और 2029 तक 150 से अधिक स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इस नीति को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीएसईडीसी) ने तैयार करने और लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 राज्य को क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश पहले से ही आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है और अब यह नीति इन क्षेत्रों को एकीकृत कर एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और एक्सआर तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र वातावरण तैयार करेगी। इस नीति के तहत, राज्य में एवीजीसी मीडिया पार्क का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें उन्नत प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो, प्लग-एंड-प्ले वर्क स्पेस और विशेष डेटा सेंटर की सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा, सरकार उद्योगों को वित्तीय और परिचालन सहायता भी प्रदान करेगी, जिसमें पूंजीगत व्यय पर 25% सब्सिडी, किराया सहायता, रोजगार सृजन प्रोत्साहन और बौद्धिक संपदा संरक्षण के लिए सहायता शामिल है। शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्तियां और अपस्किलिंग की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। मध्य प्रदेश इस नीति के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सह-निर्माण और साझेदारियों को प्रोत्साहित करेगा, साथ ही महिला उद्यमिता को समर्थन देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें