फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुधनी सीट से पूर्व सीएम शिवराज का इस्तीफा मंजूर, जल्द होंगे उपचुनाव

Wed, 19 Jun 2024 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विधानसभा सचिवालय ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही बुधनी सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बुधनी विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी है। अब यहां उपचुनाव होना तय हो गया है। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग घोषित करेगा तिथि चुनाव आयोग जल्द ही बुधनी उपचुनाव की तारीख घोषित कर कर सकता है। शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं। केंद्र में उनको कृषि मंत्री बनाया गया है। 

शिवराज का बुधनी में उत्तराधिकारी कौन? 
बुधनी विधानसभा सीट से अब शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय और विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम चर्चा में है। कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। वे अपने पिता के लिए लंबे समय से प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, परिवारवाद के चलते उनका नाम कट सकता है। वहीं, पार्टी ने रमाकांत भार्गव का टिकट काट कर शिवराज को प्रत्याशी बनाया है। भार्गव शिवराज के करीबी है। ऐसे में उनको भी पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। जानकारों का कहना है कि पार्टी टिकट को लेकर चौंकाने वाले फैसले लेती है। ऐसे में कोई नया नाम भी सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें