फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाड़ली बहना योजना की डीपी लगते ही छिन गया ब्लू टिक, शिवराज के मंत्री हुए ट्विटर के नियमों का शिकार

Sat, 10 Jun 2023 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके कई मंत्रियों और विभागों ने ट्विटर पर डीपी बदली। जैसे ही डीपी बदली, उनका ब्लू टिक छिन गया। 
विज्ञापन
शिवराज समेत चार मंत्रियों से छीना ब्लू टिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। इस दिन को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री के फोटो के साथ लाड़ली बहना योजना की ब्रांडिंग करता एक फोटो वायरल हुआ। इसे शिवराज के मंत्रियों ने अपनी डीपी बनाया। जैसे ही यह किया, उनका ब्लू टिक छिन गया। 

विज्ञापन


ब्लू टिक खोने वालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ-साथ कई विभागों के ट्विटर हैंडल भी शामिल हैं। दरअसल, कई विभागों ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री और लाड़ली बहना योजना की ब्रांडिंग की थी। ट्विटर का नियम कहते हैं कि ब्लू टिक अकाउंट को वैरिफाई करता है। प्रोफाइल फोटो वास्तविक होना चाहिए। यदि वह किसी और का या डुप्लिकेट लगता है तो ब्लू टिक तत्काल हटा दिया जाता है। ऐसा ही कुछ शिवराज के मंत्रियों और कुछ विभागों के साथ हुआ है। अब देखना यह है कि कितनी जल्दी ट्विटर पर इन हैंडल्स को ब्लू टिक दोबारा मिलता है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लू टिक फिर से पाने के लिए मंत्रियों और विभागों को दोबारा पूरी प्रोसेस करनी होगी और अकाउंट को वैरिफाई कराना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें