फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी पुलिस और MANIT के बीच एमओयू, भोपाल में स्थापित होगा सार्वजनिक सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र

Sat, 27 Dec 2025 08:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के MANIT में आयोजित ‘ग्लोबल एलुमनाई मीट–2025’ में मध्यप्रदेश पुलिस और संस्थान के बीच MoU हुआ, जिसमें सार्वजनिक सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह केंद्र नई तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा को और प्रभावी बनाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल में शनिवार को ‘ग्लोबल एलुमनाई मीट–2025’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्र और वर्तमान मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने MANIT और मध्यप्रदेश पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस MoU के तहत MANIT में ‘सार्वजनिक सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। केंद्र का उद्देश्य नई तकनीकों के माध्यम से पुलिसिंग और सार्वजनिक सुरक्षा को और प्रभावी बनाना है। यहां स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक, डेटा एनालिटिक्स, क्राउड मैनेजमेंट और यातायात योजना के क्षेत्र में शोध और प्रशिक्षण गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी कांग्रेस का मीडिया विभाग बना अखाड़ा, संगठनात्मक खींचतान खुलकर आई सामने, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन


डीजीपी मकवाणा ने बताया कि यह केंद्र सड़क सुरक्षा, बड़े आयोजनों के लिए क्राउड मॉडलिंग और सुरक्षा प्रबंधन में भी मदद करेगा। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जिसमें नक्सलवाद मुक्त प्रदेश बनाना, e-zero FIR प्रणाली के जरिए साइबर अपराधों से निपटना और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। पूर्व छात्र के रूप में भावनात्मक रूप से बोलते हुए, श्री मकवाणा ने MANIT में छात्र ब्लेजर की परंपरा फिर शुरू करने का सुझाव दिया और संस्थान के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उच्च प्लेसमेंट दर की सराहना की। केंद्र में AI, GIS मैपिंग, ड्रोन तकनीक और डेटा विश्लेषण का उपयोग कर पुलिसिंग को और स्मार्ट, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पूर्व छात्र, शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल के बीचों-बीच लकड़ी मंडी में दो महीने में दूसरा अग्निकांड, 50 फीट ऊंची लपटें, 4 लोग घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें