फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 16 से होगी शुरू, DPI ने दिशा-निर्देश जारी किए

Sun, 10 Mar 2024 03:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने दिशा निर्देश जारी किए है। प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश 16 मार्च से शुरू होगा। 
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों में 16 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिए है। प्रदेश के सभी 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश होंगे। डीपीआई की गाइड लाइन के अनुसार छठवीं एवं नौवीं में कैंपस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होने के बाद ही खाली स्थानों का आकलन एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के बच्चों को उसी विद्यालय में सीधे प्रवेश दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यानी उनको लाटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया में छूट रहेगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए 15 मार्च तक प्राचार्य द्वारा माध्यमवार कक्षावार आकलन कर रिक्त स्थानों की सीएम राइज विमर्श पर प्रविष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


 प्रवेश प्रक्रिया की समयसारणी
- 16 मार्च से विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा केजी-1/ पहली में प्रवेश की प्रक्रिया। 
- विद्यालय में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 16 से 23 मार्च। 
- प्रवेश सूची 28 मार्च को जारी करना।
-  फार्म भरवाना एवं अभिलेख प्राप्त कराना एवं शुल्क यदि लागू हो तो 6 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे। 
- नए सत्र की कक्षाओं में एक अप्रैल से अध्ययन प्रारंभ होगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें