भोपाल नगर निगम ने कचरे से ढूंढा फेकने वाले का पता
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, ताकि भोपाल को स्वच्छता में नंबर 1 बनाया जा सके। निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, साइड वर्ज और ग्रीन एरिया में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और आकर्षक पेंटिंग व चित्रकारी की जा रही है। इसके अलावा, निगम शहर के सौंदर्य को बिगाड़ने और स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी कर रहा है।