फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में 5.64 करोड़ मतदाता, इंदौर में सबसे अधिक 25 लाख और छिंदवाड़ा में सबसे कम

Tue, 19 Mar 2024 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 64 लाख 76 हजार 110 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 90 लाख और महिला मतदताओं की संख्या 2 करोड़ 74 लाख है। इसमें इंदौर में सबसे अधिक 25 लाख और छिंदवाड़ा सबसे कम वोटर वाला संसदीय क्षेत्र है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे। इसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा। द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल। तृतीय चरण में 7 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल राजगढ़ और चतुर्थ चरण देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 64 लाख 76 हजार 110 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 90 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 74 लाख है। इंदौर संसदीय क्षेत्र पर सबसे अधिक 25 लाख 2 हजार 529 मतदाता है। इसमें 12 लाख 63 हजार 169 पुरुष और 12 लाख 39 हजार 262 महिला मतदाता है। 98 थर्ड जेंडर है। वहीं, छिंदवाड़ा में सबसे कम 16 लाख 28 हजार 701 मतदाता है। इसमें 8 लाख 22 हजार 991 पुरुष मतदाता और 8 लाख 56 हजार 99 महिला मतदाता हैं। 
विज्ञापन


कहां कितने मतदान केंद्र- 
मुरैना-2361, भिंड-2183, ग्वालियर-2268, गुना-2198, सागर-2074, टीकमगढ़-2077, दमोह-2285, खजुराहो-2293, सतना-1950, रीवा-2014, सीधी-2372, शहडोल-2199, जबलपुर-2130, मंडला-2614, बालाघाट-2321, छिंदवाड़ा-1934, होशंगाबाद-2203, विदिशा-2381, भोपाल-2299, राजगढ़-2236, देवास-2306, उज्जैन-2077, मंदसौर-2151, रतलाम-2358, धार-2139, इंदौर-2226, खरगोन-2250, खंडवा-2269 और बैतूल 2355। 

4.24 करोड़ रुपये की अवैध नगदी/शराब जब्त 
संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन व्यय नियंत्रण के लिए अब तक 4.24 करोड़ रुपये की अवैध नगदी/शराब की जब्त की गई। इसमें 30.78 लाख रुपये की नगदी, 1.09 करोड़ रुपये की अवैध शराब, 54.57 लाख कीमत का सोना/चांदी, 36.41 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और 1.93 करोड़ रुपये की अन्य सामग्री शामिल है। 
विज्ञापन


26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता  
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, गुना, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, भोपाल, देवास, खंडवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इन्दौर, उज्जैन और रतलाम जिले की विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन चलाए जाएंगे। लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो। इसके लिए 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन चलाए जाएंगे। मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन

बता दें, इन जिलों में विगत विधानसभा निर्वाचन-2023 में प्रदेश के 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75 फीसदी से कम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें