फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 24 जिलों की 1295 पिछड़ी बसाहटों में बनेंगी 1284 किमी लंबी 1035 सड़कें, पांच चरणों में होगा निर्माण

Fri, 29 Nov 2024 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन में प्रदेश की चिन्हित कुल 1295 पीवीटीजी बसाहटों में कुल 1284.29 किलोमीटर लंबी 1035 सड़कें मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में बनेगी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जन-मन) में केंद्र सरकार प्रदेश के 24 जिलों में निवासरत 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सभी बसाहटों तक एप्रोच रोड तैयार कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन में प्रदेश की चिन्हित कुल 1295 पीवीटीजी बसाहटों में कुल 1284.29 किलोमीटर लंबी 1035 सड़कें मंजूर की गई हैं। गांव-गांव तक कुल 1050 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में 235 करोड़ रुपये की लागत से 295 किमी लंबी 125 सड़कें बनाई जा रही हैं। इन पर काम तेजी से जारी है। पहले चरण के ही दूसरे भाग में 150.72 करोड़ रुपये की लागत से 180.29 किमी लंबी 40 सड़कें बनाई जानी हैं। इनके लिए निर्माण एजेंसी तय कर दी गई है। दूसरे चरण में 112.69 करोड़ रुपये की लागत से 152 किमी लंबी 60 सड़कें बनाई जाएंगी। तीसरे चरण 162 करोड़ रुपये की लागत से 216 किमी लंबी 86 सड़कें निर्मित की जाएंगी। चौथे चरण में 187.74 करोड़ रुपये से 254 किमी लंबी 97 सड़कें तथा पांचवें चरण में 801 करोड़ रुपये की लागत से 1187 किमी लंबी 627 सड़कें तैयार की जाएंगी।

पीएम जन-मन अभियान में गांव-गांव की पहुंच सड़कें प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) द्वारा बनाई जाएंगी। सभी सड़कें जून 2025 तक निर्मित कर लेने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें चरण में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य भी हर हाल में वर्ष 2025 के अंत तक पूरा कर लेने के लिए निर्माण एजेंसी ने ठोस तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें